{"_id":"698df73c8f5cfcf3e503b574","slug":"hindu-mahapanchayat-announced-regarding-shahvez-s-marriage-to-hindu-woman-police-have-taken-a-step-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शावेज़ की हिंदु युवती से शादी में अब हिंदु महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शावेज़ की हिंदु युवती से शादी में अब हिंदु महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम!
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 09:32 PM IST
Link Copied
गंगानगर की रहने वाली युवती की शादी 13 फरवरी को लिसाड़ी गेट निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ मवाना रोड स्थित एक मंडप में होनी थी। सोमवार को सचिन सिरोही, धर्मेंद्र मलिक, विनोद जाहिदपुर, अक्षित त्यागी, अशोक शर्मा, पंकज विश्कर्मा युवती के चाचा के साथ गंगानगर थाने पहुंचे थे। युवती के चाचा की तहरीर पर युवक(मंगेतर) शाहवेज राना उर्फ साहिल के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सुभाष नगर के रहने वाले युवती के चाचा को कॉल पर धमकी भी मिली थी। जिसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में एसपी क्राइम अवनीश कुमार से की गई थी। हिंदु युवती को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाकर शादी करने के मामले में अखिल भारतीय हिंदु सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने हिंदु महापंचायत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पैराडाइस मंडप में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक हिंदु महापंचायत की जाएगी। जिसमें अपने धर्म के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ दूसरे धर्म के लोग किस तरह से युवतियों को अपने जाल में फंसाकर शादी कर रहे है, इस पर पंचायत की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।