{"_id":"69d2769595c9fc504c0c312c","slug":"video-a-grand-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-maharishi-kashyap-jayanti-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: महृषि कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: महृषि कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
बागपत। महृषि कश्यप जयंती पर क्षेत्र में रविवार को जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। बामनौली गांव में मनमोहक झांकियों,बैंड बाजो तथा डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में महृषि के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। बामनौली गांव में रविवार को कश्यप चौपाल पर हवन का आयोजन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कश्यप चौपाल से शुरू होकर कश्यप मौहल्ला, धोबी वाला मौहल्ला,भेड़िया फैक्ट्री,उपरला हेर, तरला हेर,ठाकुर द्वारा मंदिर मार्ग, हरिजन मौहल्ला,ठाकुर द्वारा मार्ग होती हुई वापस कश्यप चौपाल पर पहुंच कर समापन हुई। इस मौके पर भगवान गणेश,शिव पार्वती, राधा कृष्ण,महृषि कश्यप आदि मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर सूरजवीर,सरवन रविन्द्र, राजपाल,सतसिह,सुरेंद्र सिंह विपिन आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर दोघट पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा पुसार,तवेलागढ़ी, दोघट,टीकरी,हिम्मतपुर सूजती आदि गांवो में भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर हरीश कुमार, अंकित, ओमवीर, इंद्र, महक सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।