{"_id":"698dea6ef3820aaab1046ad4","slug":"video-environment-club-celebrated-hug-day-by-hugging-trees-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एनवायरमेंट क्लब ने पेड़ को गले लगाकर मनाया हग-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एनवायरमेंट क्लब ने पेड़ को गले लगाकर मनाया हग-डे
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने बृहस्पतिवार को पेड़ों को गले लगाकर हग डे मनाया। क्लब के सदस्यों ने सर्किट हाउस में पेड़ों को गले लगाया और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि प्रतिवर्ष 12 फरवरी को हग डे को पेड़ों के साथ मनाकर प्रकृति का धन्यवाद करना चाहिए। पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और लकड़ी जैसी अनमोल देन देते हैं।क्लब के सदस्यों ने सभी से अपील की कि वे भी अपने आसपास के पेड़ों को गले लगाकर और प्रकृति के प्रति प्रेम जताकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने आगामी मॉनसून में कम से कम 11 पेड़ लगाने और उनका पालन-पोषण करने का आग्रह किया। एनवायरमेंट क्लब के हग डे विद ट्रीज अभियान का उद्देश्य भविष्य के लिए पृथ्वी पर सकारात्मक छाप छोड़ना है। इस अवसर पर अभिषेक पालीवाल, लक्ष्य निचंत, मयंक टम्टा, विंदू, सचिन यादव, हिमांशु रावत, यश टंडन, अनुज, स्पर्श चौहान, सुमित सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।