Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Karishma, who secured the 17th rank in the UP PCS, received a rousing welcome and offered prayers at a temple.
{"_id":"69d26d71707816356b0207d2","slug":"video-karishma-who-secured-the-17th-rank-in-the-up-pcs-received-a-rousing-welcome-and-offered-prayers-at-a-temple-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: यूपीपीसीएस में 17वीं रैंक पाने वाली करिशमा का हुआ ज़ोरदार स्वागत, मंदिर में मात्था टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यूपीपीसीएस में 17वीं रैंक पाने वाली करिशमा का हुआ ज़ोरदार स्वागत, मंदिर में मात्था टेका
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) 2024 के परिक्षा परिणाम में 17वीं रैंक हासिल करने वाली करिशमा चौहान का रविवार को अपने पैतृक गांव दतावली थाना भावनपुर में जोरदार स्वागत किया गया। करिशमा चौहान साढे बारह बजे यूनिवर्सिटी पर पहुंची। जहां से उसके परिवार और गांव के मौजूद लोगो ने फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए डीजे और ढोल बजाते हुए कार के द्वारा पैतृक गांव लेकर पहुंचे। जहां सबसे पहले करिशमा चौहान अपने गांव के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची और शिवलिंग पर जल अभिषेक कर भगवान का आर्शीवाद लिया। जिसके बाद अपने परिवार और ग्रामीणो के साथ श्री जी रिर्सोट पहुंची। जहां पर मौजूद पूर्व विधायक किठौर विधान सभा से सतवीर त्यागी, ब्लाक प्रमुख कौशल चौहान, लीले सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान दतावली चेयरमेन भोपाल सिंह, अश्वनी काम्बोज, अनुराग ठाकुर, अशोक विकल, नीटू सैनी, अजय मोरना, कमल प्रताप, सहित भारी संख्या में लोगो ने स्वागत किया। वही पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने करिशमा चौहान को फूलो का गुल्दस्ता, शॉल ओढाकर स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।