{"_id":"69c26aaa002cd8073901cb19","slug":"video-meerutmeerut-sangeet-som-hits-back-at-aimim-declares-it-is-a-party-of-goons-and-terrorists-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: AIMIM पर संगीत सोम का पलटवार, कहा...गुंडे, आतंकियों की है पार्टी, भाजपा की सदस्यता लेने पर मुस्लिम रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: AIMIM पर संगीत सोम का पलटवार, कहा...गुंडे, आतंकियों की है पार्टी, भाजपा की सदस्यता लेने पर मुस्लिम रहेंगे सुरक्षित
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपनी पार्टी में दो टके के गुंडे और आतंकी पालते हैं, जो इस तरह की बात करते हैं, जिनको जनता जूते मारकर भगाएगी। कहा कि ये 11 विधायक तो दूर 11 सदस्य भी नहीं बना पाएंगे। इसके साथ ही कहा कि मुस्लिम में कोई नेता नहीं है। मुस्लिम अगर जल्द से जल्द भाजपा की सदस्यता ले लेते हैं, तो सुरक्षित रहेंगे। वहीं 2027 चुनाव में भाजपा की 350 प्लस सीटों का दावा करते हुए तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार आने का दावा किया है। संगीत सोम ने गंगोत्री मंदिर समिति के गौमूत्र पीने के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि किसी गैर सनातनी को मंदिर में जाने का अधिकार ही नहीं। वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शौकत अली द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।