Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the Shatabdi Nagar to Modipuram section of the 'Namo Bharat Train' on February 22; CM Yogi held a review meeting.
{"_id":"698dfb99a822032bb10713d3","slug":"video-prime-minister-narendra-modi-will-inaugurate-the-shatabdi-nagar-to-modipuram-section-of-the-namo-bharat-train-on-february-22-cm-yogi-held-a-review-meeting-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को ‘नमो भारत ट्रेन’ शताब्दी नगर से मोदीपुरम खंड का करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी ने ली समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को ‘नमो भारत ट्रेन’ शताब्दी नगर से मोदीपुरम खंड का करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी ने ली समीक्षा बैठक
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हिंडन एयरपोर्ट स्थित मीटिंग हॉल में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 22 फरवरी, 2026 को प्रस्तावित आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) ‘नमो भारत ट्रेन’ के मेरठ में शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक निर्मित रेलखंड के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उक्त रेलखंड का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस खंड के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मेरठ एवं आसपास के जनपदों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उद्घाटन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जनसुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरआरटीएस परियोजना के संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र को तीव्र, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत एवं बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ प्राप्त होगा। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्वबोध के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।