मुजफ्फरनगर जनपद के सोनू कश्यप की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर हंगामा जारी है। कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मेरठ-दिल्ली हाईवे पर धरना दिया। जाम लगाया,
नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
सोनू कश्यप के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है। हाईवे जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।