{"_id":"6a771884e0ba2a3fac0687fe","slug":"video-muzaffarnagar-sisters-mahi-and-hazel-skate-along-kanwar-route-carrying-holy-ganga-water-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर स्केटिंग करते गंगाजल लेकर आ रहीं माही-हेजल, भाई कुणाल भी पिता के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर स्केटिंग करते गंगाजल लेकर आ रहीं माही-हेजल, भाई कुणाल भी पिता के साथ
कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ बच्चों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। मोदीनगर निवासी राकेश कुमार के तीन बच्चे अपने पिता के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी बेटियां माही और हेजल स्केटिंग करते हुए गंगाजल लेकर आ रही हैं।
फोटोग्राफर राकेश कुमार पिछले 15 वर्षों से सावन में लगातार कांवड़ ला रहे हैं। पिता की भोलेनाथ के प्रति आस्था देखकर उनके बच्चे भी शिवभक्ति में रम गए। कक्षा नौ में पढ़ने वाला कुणाल पिछले पांच वर्षों से पिता के साथ कांवड़ ला रहा है, जबकि कक्षा छह की माही और कक्षा पांच की हेजल पिछले दो वर्षों से इस यात्रा में शामिल हैं।
इस बार भी तीनों बच्चे पिता राकेश और पड़ोसी चाचा अंकुर के साथ कांवड़ लेकर आ रहे हैं। राकेश पैदल यात्रा कर रहे हैं, जबकि कुणाल अंकुर के साथ बाइक पर बैठकर गंगाजल लेकर चल रहा है। वहीं माही और हेजल स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ रही हैं।
तीनों भाई-बहन ने बताया कि वे बड़े होकर अधिकारी बनना चाहते हैं और भगवान भोलेनाथ से इसी मनोकामना की प्रार्थना कर रहे हैं। राकेश का कहना है कि उनके बच्चे अभी छोटे हैं, लेकिन भगवान की शक्ति और आस्था के कारण वे उनके साथ कांवड़ यात्रा कर पा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।