{"_id":"69b920517a9c8de7a109151d","slug":"road-peeling-off-by-hand-video-goes-viral-in-pilibhit-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पीलीभीत में 30 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का हाल, युवक ने हाथों से उखाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पीलीभीत में 30 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का हाल, युवक ने हाथों से उखाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 03:05 PM IST
Link Copied
पीलीभीत जिले में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। आए दिन वायरल हो रहे वीडियो लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं। शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइयां जाने वाले मार्ग के बाद अब थाना सेहरामऊ उत्तरी में गांव गोरा तिराहे से केसरपुर तक बन रही सड़क का हाथ से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीण वीडियो में दिख रही सड़क को गोरा से केसरपुर मार्ग बता रहे हैं।
वहीं लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार पल्ला झाड़ने में जुटे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क को हाथ से उखड़ता दिख रहा है। सड़क का निर्माण 30 लाख से अधिक धनराशि से कराए जाने की बात कही जा रही है। जेई अरविंद कुमार का कहना है कि वीडियो उक्त सड़क का नहीं है। एक माह में जिले की चार सड़कों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें गजरौला से विधिपुर जाने वाली सड़क और शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइयां जाने वाली सड़क शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।