{"_id":"66d58dc6ba60c0ca3c042dc6","slug":"video-palbhata-ma-thaga-paugdhata-navashaka-na-kashha-bhavana-ma-kaya-thharana-paratharashana-uthaii-ya-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत में ठगी पीड़ित निवेशकों ने कृषि भवन में किया धरना प्रदर्शन, उठाईं ये मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत में ठगी पीड़ित निवेशकों ने कृषि भवन में किया धरना प्रदर्शन, उठाईं ये मांगें
पीलीभीत में विभिन्न कंपनियों में जमा की गई धनराशि को वापस दिलाए जाने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन की ओर से कृषि भवन में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने भुगतान करो या सत्ता छोड़ो... का नारा बुलंद किया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में संगठन की ओर से भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान करने, निर्दोष एजेंट को सुरक्षा, सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार देने, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग और बेईमान को मृत्युदंड देकर भारतवर्ष को ठग मुक्त एवं बेईमान रहित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मांग की गई है। इस दौरान हीरालाल वर्मा, कमल चंद्र हालदार, अमर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।