{"_id":"6a2aaa048b3248a8e3064f6d","slug":"young-man-body-found-in-field-death-suspected-to-be-due-to-epileptic-seizure-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, मिर्गी के दौरे से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, मिर्गी के दौरे से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 05:58 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में बृहस्पतिवार सुबह आबादी के बीच स्थित खाली खेत में एक युवक का शव मिल पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी हेमंत कुमार उर्फ राजू (22) के रूप में हुई। युवक बुधवार सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद लौटा नहीं।
बृहस्पतिवार सुबह पांच-छह बजे के बीच गांव के कुछ लोग टहलने निकले। इसी दौरान कमलेश गंगवार के खेत में शव पड़ा दिखा। ग्रामीणों ने पहचान लिया कि वह शव गांव के ही हेमंत नामक युवक का था। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को सूचना दी। मौत की सूचना से घर में मातम पसर गया। मृतक की बहन विजय कुमारी सदमे से बेसुध हो गई।
अविवाहित था हेमंत
मृतक का परिवार मूल रूप से बरखेड़ा थाने के गांव पृथ्वीपुर का रहने वाला था। करीब 35 साल पहले परिवार रम्पुरा नत्थू में ननिहाल में आकर बस गया था। करीब 14 साल पहले सड़क हादसे में हेमंत के पिता परशुराम की मौत हो चुकी है। हेमंत अपनी बहन और मां के साथ रहता था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। मृतक की मां विमला देवी के मुताबिक, हेमंत को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों के अनुसार मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। प्रथम दृष्टया दौरे के दौरान मौत की आशंका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।