{"_id":"675191215a091146f9064898","slug":"video-rayabral-ma-40-ka-katata-na-kata-lgae-gae-ijakashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में 40 को कुत्तों ने काटा, लगाए गए इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में 40 को कुत्तों ने काटा, लगाए गए इंजेक्शन
रायबरेली में मौसम में बदलाव के साथ कुत्तों के स्वभाव में परिवर्तन आ रहा है। इसी का नतीजा है कि कुत्ते दिसंबर में हिंसक हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि शहर में कुत्तों ने कई मोहल्लों में लोगों को काट कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की भीड़ रही।
शहर के मलिकमऊ और जवाहर विहार में कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। छोटे बच्चों को इनसे सबसे अधिक खतरा है। कुत्तों के अचानक हिंसक होने से लोग सकते हैं। अमूमन दिसंबर में कुत्ते हिंसक नहीं होते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कुत्तों के स्वभाव में परिवर्तन हो रहा है।
शहर के मलिकमऊ और जवाहर विहार में कुत्ते पिछले दिनों कई लोगों को शिकार बना चुके हैं, सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए। वहीं डीह के लोधवारी गांव में कुत्तों ने एक ही दिन में 20 लोगों को काटा। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।