{"_id":"685fdb93d8cadc4b9e0bf5c2","slug":"video-rayabral-ma-brasha-na-garama-oura-umasa-sa-thalii-rahata-jalbharava-sa-jajha-thakanathara-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत, जलभराव से जूझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत, जलभराव से जूझे दुकानदार
रायबरेली में शनिवार को बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। करीब एक घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बारिश से जलभराव की समस्या हुई। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी न बरसने से किसानों को धान की रोपाई में दिक्कत आ रही है। नर्सरी तैयार है और किसानों को बिजली के पंप के सहारे धान की बुवाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि इस बार मानसून की चाल बहुत धीमी है। यदि बारिश ठीक से नहीं हुई तो आने वाले समय में अधिक दिक्कत होगी।
खीरों कस्बा में तेज बरसात के बाद सड़क के किनारे की दुकानों में पानी भर गया। पानी भरने से दुकानदारों की परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। दुकानदारों का आरोप है कि खीरो चौराहा से अतरहर रोड पर बनी पुलिया टूटने से दिक्कत आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।