{"_id":"69e238024b32478176038d81","slug":"video-rayabral-ma-dapara-ka-takakara-sa-bika-savara-nana-ka-mata-nata-ka-jana-bca-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार नानी की मौत, नाती की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार नानी की मौत, नाती की जान बची
यूपी के रायबरेली में जगतपुर-डलमऊ संपर्क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नानी और नाती उछलकर गिर गए। डंपर के पहिये के नीचे आने से नानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
मूल रूप से जगतपुर के उडवा गांव निवासी जगतपाल की पत्नी चंपा देवी (65) गुरुवार को अपने बेटे सुरेंद्र चौरसिया की ससुराल मुराई बाग एक तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे नाती नितिन चौरसिया के साथ घर लौट रही थीं। लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डलमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बाइक को टक्कर मार दी। इससे चंपा देवी बाइक से उछलकर डंपर के पहियों के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, नितिन बच गया।
खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतका की बहू गायत्री, नाती ऋतिक, नातिन महक व मानवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।