{"_id":"6a24252eac809768b5060ca5","slug":"video-rayabral-ma-gaga-sanana-kara-lta-raha-sharathathhalo-ka-kara-ekasaparasava-para-palta-cara-ghayal-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, चार घायल
रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के उमरामऊ गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पटेल नगर निवासी एसके सक्सेना अपनी पत्नी प्रतिभा सक्सेना, साले विजय सक्सेना और उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना के साथ प्रयागराज में गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। कार एसके सक्सेना चला रहे थे। उमरामऊ गांव के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।