{"_id":"6a7724ffe45d7bd9af0f3708","slug":"video-rayabral-ma-gakana-ghata-para-jata-kavaugdhaya-ka-jatatha-gaja-hara-hara-bma-bma-ka-jayakara-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गोकना घाट पर जुटा कांवड़ियों का जत्था, गूंजे हर-हर बम-बम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गोकना घाट पर जुटा कांवड़ियों का जत्था, गूंजे हर-हर बम-बम के जयकारे
रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव व बोलबम के जयकारों से घाट का माहौल भक्तिमय रहा। कांवरियों ने कांवड़ की पूजा की और जलभर कर अपनी यात्रा शुरू की। केसरिया रंग के कपड़ों में बोलबम के जयकारे के साथ डीजे की धुन भर नाचते गाते शिवभक्त मस्ती झूमते रहे। उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल लगाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी कराई जा रही है।
रायबरेली, अमेठी व प्रतापगढ़ जिले के कांवरियां कांवड़ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकप, ई रिक्शा व बाइकों से घाट पर पहुंचे। मां गंगे की निर्मल धारा में स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ की पूजा कराई। फिर बोल-बम के जयकारों के साथ अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में शामिल कांवरिये प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध घूश्मेश्वर नाथ (घुइसरधाथ धाम) शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते आगे बढ़ रहे हैं। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही कांवरियों के जत्थे घाट पर पहुंच रहे हैं। शनिवार की शाम तक लगभग 10 हजार कांवरियों ने अपनी घाट पर जल भर कर यात्रा शुरू की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि ये कांवरिये जमुनापुर चौराहे, चड़रई चौराहा, जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा चौराहे से सलोन होकर घुइसरनाथ धाम पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा में पुलिस बल लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।