{"_id":"6a4218f9e3c2316087064645","slug":"video-rayabral-ma-maraiibga-fatahapara-maraga-para-tana-ghata-thama-raha-vahana-ka-rafatara-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मुराईबाग-फतेहपुर मार्ग पर तीन घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मुराईबाग-फतेहपुर मार्ग पर तीन घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार
रायबरेली में मुराईबाग-फतेहपुर मार्ग पर तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। हालात ये रहे कि मुराईबाग कस्बा से लेकर गंगा नदी पुल तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। बेतहाशा गर्मी में जाम में फंसे लोग पसीने से तर बतर नजर आए। जाम इस कदर रहा कि जो जाम फंसा रहा, वहीं घंटों फंसा रहा। खास बात ये रही कि मुराईबाग और डलमऊ चौकी पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी भी नदारद रहे। मामला सीओ डलमऊ तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
गेगासो गंगा नदी पुल से आवागमन सुचारू रूप से शुरू न होने के कारण ज्यादातर ट्रक, डंपर समेत अन्य बड़े वाहन डलमऊ गंगा नदी से पुल होकर आते जाते हैं। सड़क भी खस्ताहाल है। भारी वाहनों के गुजरने के बाद भी इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वैसे तो जाम हर दिन लगता है, लेकिन शनिवार एक बजे से लेकर तीन बजे तक मुराईबाग कस्बे से गंगा नदी पुल तक जाम लगा रहा। आवागमन सुचारू रूप से संचालन कराने के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी पर दौ पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। बावजूद चौकियों पर तैनात जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं रहते हैं। यही वजह रही कि गर्मी में जाम में फंसे लोग बेहाल नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।