{"_id":"69c7cdf2b1b0c686400abe0d","slug":"video-rayabral-ma-sataka-ma-12-hajara-saldara-fara-bha-ejasaya-ma-bhaugdha-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में स्टॉक में 12 हजार सिलिंडर, फिर भी एजेंसियों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में स्टॉक में 12 हजार सिलिंडर, फिर भी एजेंसियों में भीड़
रायबरेली में रसोई गैस को लेकर मारामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुकिंग और ईकेवाईसी न हो पाने के कारण लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को स्टॉक में 12 हजार सिलिंडर होने के बाद भी एजेंसियों में लोगों को लाइन लगानी पड़ी।
बुकिंग कराने के बाद भी मोबाइल पर मैसेज नहीं आ रहा है। सर्वर खराब होने के कारण ईकेवाईसी भी नहीं हो पा रही है। बिना ईकेवाईसी और बुकिंग के रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक की एजेंसियों में लोग बुकिंग और ईकेवाईसी के लिए लाइनों में खडे़ होकर परेशान हुए। तमाम लोग तो खाली हाथ लौट भी गए।
डीएसओ उबैदुर्रहमान का कहना है कि जिले में सुबह 20456 सिलिंडर रसोई गैस रही। इसमें 7766 सिलिंडरों का वितरण करने के बाद स्टॉक में 12690 सिलिंडर बचे हैं। जिले में गैस की कमी नहीं है। ईकेवाईसी व बुकिंग के लिए लोग एजेंसियों में एकत्र हो रहे हैं। बिना ईकेवाईसी के गैस की बुकिंग नहीं हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।