{"_id":"69c10be47ccaf7bde9011030","slug":"video-video-brasha-sa-gaha-ka-fasal-khata-ma-gara-kasana-kara-raha-jatana-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिरी, किसान कर रहे जतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिरी, किसान कर रहे जतन
शुक्रवार रात मौसम के बदलते ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने किसान को चिंता में डाल दिया। सोमवार को भी बदली छाई रही, जिससे किसान परेशान रहे। जो फसल तेज हवा से खेतों में बिछ गई है, उसे धूप की जरूरत है लेकिन सोमवार को धूप और बदली की आंख-मिचौली चलती रही।
पूरे क्षेत्र में बेमौसम आंधी और झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं के छिटपुट बारिश शनिवार तक जारी रही। मौसम के अचानक परिवर्तन से किसानों की गेहूं, सरसों , चना व अरहर की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल के गिरने से गुणवत्ता तथा पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है। मलिकमऊ चौबारा गांव के किसान अरविंद कुमार का कहना है कि अचानक बदले मौसम से किसानों को भारी नुक़सान की संभावना है। सरकार को चाहिए कि किसानों की फसल बीमा के अनुसार सर्वे कराया जाए और उन्हें मुवाजा दिया जाए। जिससे किसानों फसल की होने नुकसान की भरपाई हो सकें।
टमाटर की खेती करने वाले किसान राजेश कुमार का कहना है कि बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान होगा। बारिश के साथ - साथ हवा भी तेज चल रही है। तेज हवाओं के कारण टमाटर के पौधों को ऊपर ले जाने के लिए लगायें गये बांस के डंडे गिर जाते हैं जिससे कारण पौंधा नीचे गिर जाता है। पौधे के गिरने से फल नही लगते हैं जो फल लगते भी हैं वह खराब होने लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।