{"_id":"69b7d50905107e7b430f3f19","slug":"video-video-ii-rakasha-ka-takakara-sa-ralva-fataka-ka-bma-tata-maca-afara-tafara-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, मची अफरा तफरी
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या 71-बी पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे गेट का बूम टूट गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कानपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन संख्या 14102 इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेटमैन फाटक का बूम नीचे कर रहा था। इसी दौरान सब्जी लदा एक ई-रिक्शा जल्दबाजी में फाटक पार करने की कोशिश करने लगा।
ई रिक्शा की छत लगा कैरियर गिरते हुए बूम में फंस गया। इससे बूम टूटकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए स्लाइड बूम से गेट बंद कर ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुरक्षित पास कराया गया। गेटमैन ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी।
मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेल कर्मचारियों ने बूम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। आरपीएफ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गेट बूम टूटने से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।