Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO: राहुल गांधी को लेकर मंत्री दिनेश व अमेठी सांसद में जुबानी जंग, केएल शर्मा ने कहा-होमवर्क तो यहां के मंत्री करते नहीं
{"_id":"69d3bbbc95f3e4a9ce00b098","slug":"video-video-rahal-gathha-ka-lkara-matara-thanasha-va-amatha-sasatha-ma-jabna-jaga-kael-sharama-na-kaha-hamavaraka-ta-yaha-ka-matara-karata-naha-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राहुल गांधी को लेकर मंत्री दिनेश व अमेठी सांसद में जुबानी जंग, केएल शर्मा ने कहा-होमवर्क तो यहां के मंत्री करते नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राहुल गांधी को लेकर मंत्री दिनेश व अमेठी सांसद में जुबानी जंग, केएल शर्मा ने कहा-होमवर्क तो यहां के मंत्री करते नहीं
दिशा की बैठक के बाद उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी सांसद केएल शर्मा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद राहुल गांधी द्वारा डीआरएम को लिखे गए पत्र पर मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डीआरएम को पत्र नहीं लिख सकता है। उन्हें सदन में मामला उठाना चाहिए या रेल मंत्री को पत्र भेजना चाहिए था।
इस पर तंज कसते हुए अमेठी सांसद केएल शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि होमवर्क तो यहां के मंत्री करते नहीं हैं। उनसे कह दो होमवर्क कर लिया करें। उन्होंने कहा कि डीआरएम ने रेलवे से संबंधित समस्याओं के लिए सभी एमपी को पत्र लिखा है। उन्होंने भी अपने क्षेत्र में रेलवे से संबंधित समस्या से अवगत कराने के लिए डीआरएम को पत्र भेजा है। इसी तरह सांसद राहुल गांधी ने भी रेलवे की समस्या को लेकर डीआरएम को पत्र भेजा है। अन्य सभी एमपी ने इस संबंध में पत्र लिखा है।
असली चिराग के सामने नहीं दिखे नकली गांधी-दिनेश
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को एक बार फिर सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। दिशा की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नकली गांधी और रायबरेली के नकली बेटे आज असली चिराग के सामने नहीं दिखे। इतनी बड़ी बैठक में सांसद राहुल गांधी नदारद रहे। यह बड़ी चिंता का विषय है। रायबरेली के विकास का समय आता है तो उनके पास यहां आने का समय नहीं है। यह जिले के लोगों के लिए किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है, कि सांसद दिशा की बैठक में भी शामिल होने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।