{"_id":"6a0c1e9490d7e123a60a4eb5","slug":"video-video-rayabral-ma-mahalo-sa-savatha-ka-lkara-llgaja-ma-utasaha-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में महिलाओं से संवाद को लेकर लालगंज में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में महिलाओं से संवाद को लेकर लालगंज में उत्साह
नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है। दोपहर से ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगीं। कई महिलाएं राहुल गांधी से सीधे मुलाकात और संवाद को लेकर उत्साहित दिखीं। महिलाओं का कहना है कि वह अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के सामने रखेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। जगह जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार राहुल गांधी के करीब साढ़े तीन बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।