{"_id":"6852bbfba3ebff6f870e900c","slug":"video-video-rayabral-saecasa-ma-maraja-va-tamarathara-na-cara-ka-pakaugdha-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली सीएचसी में मरीजों व तीमारदारों ने चोर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली सीएचसी में मरीजों व तीमारदारों ने चोर को पकड़ा
रायबरेली सीएचसी में बुधवार की सुबह जेब से रुपया व पर्स चुराने वाले एक चोर को मरीजों व तीमारदारों ने पकड़ लिया। सीएचसी अधीक्षक ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 8:45 बजे डॉ. सुनील यादव ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान मरीजों की लाइन में खड़े कुसंडी गांव निवासी चंदिका प्रसाद, सिटकिहा गांव निवासी हुबलाल व हरदी गांव के सुंदरलाल की जेब से पर्स व रुपये चोरी हो गए।
लोगों को एक युवक पर शक हुआ तो सभी ने उसे पकड़ लिया। इससे नाराज युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। लोगों ने उसकी तलाशी ली तो सभी के पैसे व पर्स बरामद हो गई। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामा पुर गांव का रहने वाला है।
आरोपी ने अपना नाम रियाज अली बताया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि युवक पर गदागंज व ऊंचाहार सहित कई थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।