{"_id":"69ac1007bace6c2be50f3b9e","slug":"video-video-saval-sava-parakashha-paranaema-bhatatha-majathara-ka-bta-vamal-kamara-na-bnaii-107va-raka-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिविल सेवा परीक्षा परिणाम: भट्ठा मजदूर के बेटे विमल कुमार ने बनाई 107वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिविल सेवा परीक्षा परिणाम: भट्ठा मजदूर के बेटे विमल कुमार ने बनाई 107वीं रैंक
सतांव (रायबरेली)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिले के विमल कुमार ने 107वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विमल कुमार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता भट्ठा मजदूर हैं। विमल ने अपनी मेहनत और मेधा से यह सफलता अर्जित की है। लगातार प्रयास करने के बाद सफलता मिली तो परिवार में खुशी छा गई।
चांदेमऊ निवासी विमल कुमार का सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। विमल के पिता रामदेव भट्ठा मजदूर हैं। मजदूरी के लिए पंजाब जाते हैं। माता सियावती गृहिणी हैं। एक भाई पुष्पेंद्र कुमार काम के सिलसिले में सऊदी गया हुआ है, वहीं दूसरा भाई अजीत (गोलू) स्टेट बैक में चपरासी है। दो बहनों मीरा और आरती की शादी हो चुकी है। परिवार के पास महज एक बीघा जमीन है। ऐसी हालत में विमल कुमार का सिविल सेवा परीक्षा में सफल होना सराहनीय है। विमल कुमार ने घर पर ही रहकर सिविल सेवा की तैयारी की थी। पांचवें प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली।
चौथे प्रयास में साक्षात्कार के बाद 12 अंकों से पीछे रह गए थे, जिस पर उन्होंने पांचवी बार प्रयास किया और 107वीं रैंक हासिल की। वह आएएस बनना चाहते हैं। विमल कुमार ने प्राइमरी शिक्षा गांव के ही स्कूल से की। इसके बाद नवोदय विद्यालय में चयन हो गया, जहां से हाईस्कूल तक पढ़ाई की। दक्षिणा फाउंडेशन से छात्रवृत्ति मिली तो जवाहर नवोदय से ही इंटर की पढ़ाई करने केरल गए। आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी में लग गए। विमल कुमार को मिली सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।