{"_id":"685155f704f64c93830ace60","slug":"video-accused-arrested-for-stealing-from-tube-well-in-saharanpur-stolen-goods-recovered-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में नलकूप से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में नलकूप से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:18 PM IST
सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र में किसानों के निजी नलकूप से चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसने क्षेत्र के कई किसानों के निजी नलकूपों से चोरी की है। उसके पास चोरी का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीन मई को बड़गांव क्षेत्र में किसानों के कई नलकूपों पर विधुत उपकरणों की चोरी हुई थी। ग्रामीणों की तहरीर के पर उस समय रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस बताया कि किसानों की सूचना पर एक युवक चोरी किए हुए सामान को लेकर बेलडा गंग नहर पुल के रास्ते की ओर जा रहा है। पुलिस बेलडा नहर पुल के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर वह युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम शाहरूख पुत्र सराफत निवासी ग्राम नूनाबडी थाना बड़गांव बताया है। उसके पास से एक कट्टे में 15 मीटर बिजली की केबिल, चार किलो ताबे का तार, एक विधुत मोटर व उपकरण काटने के औजार आदि बरामद हुए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शाहरुख ने बताया कि वह कक्षा दस पास है। एक जनसेवा केन्द्र पर कार्य कर रहा है अधिक पैसा कमाने की चाहत में उसने नलकूप से विधुत उपकरण चोरी कर बेचना शुरू कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।