{"_id":"698704c19800611f6c0d258e","slug":"video-saharanpur-cattle-remains-found-in-ismailpur-orchard-traffic-disrupted-on-saharanpur-ambala-highway-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाग में मिले गोवंश के कटे अवशेष, सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाग में मिले गोवंश के कटे अवशेष, सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर जाम
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:54 PM IST
Link Copied
सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव इस्माइलपुर स्थित एक बाग में गोवंश के कटे अवशेष मिले हैं। गुस्साए हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने अवशेषों को लेकर सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पता लगते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसडीएम सदर सुबोध कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। अधिकारियों ने गोरक्षा दल के पदाधिकारियों से वार्ता कर गोकशी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। घटना के बाद कुतुबशेर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कुछ इलाकों में पहले भी अवैध कटान और गोकशी की गतिविधियों को लेकर चर्चा होती रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।