{"_id":"6a79b0c76aeefa7629096f3a","slug":"video-saharanpur-kanwar-decorated-with-rs320-lakh-currency-notes-police-provide-security-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कांवड़ में सजे 3.20 लाख रुपये के नोट, सुरक्षा में चल रही पुलिस; शिव मंदिर में दान करेंगे रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कांवड़ में सजे 3.20 लाख रुपये के नोट, सुरक्षा में चल रही पुलिस; शिव मंदिर में दान करेंगे रकम
सहारनपुर जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर इन दिनों आस्था के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच जगाधरी निवासी दो कांवड़िये 3.20 लाख रुपये के नोटों से सजी कांवड़ लेकर चर्चा में हैं। हलवाई का काम करने वाले मोनू और जगदीप हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
दोनों ने अपनी कांवड़ को विशेष रूप से तैयार कराया है। कांवड़ के अलग-अलग हिस्सों पर नोट लगाए गए हैं। इसे देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालु और राहगीर रुक रहे हैं। नोटों से सजी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
कांवड़ पर इतनी बड़ी रकम लगी होने की जानकारी पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने दोनों कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। पुलिसकर्मी कांवड़ियों के साथ चलकर सुरक्षा पर नजर रख रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
मोनू और जगदीप ने बताया कि नोटों से सजी कांवड़ धन प्रदर्शन नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। दोनों का कहना है कि यात्रा पूरी होने के बाद कांवड़ में लगी 3.20 लाख रुपये की रकम अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में दान करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।