{"_id":"6a328d156e18dfc8570be5f1","slug":"video-the-number-of-patients-suffering-from-viral-fever-and-stomach-pain-has-increased-at-the-district-hospital-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में वायरल फीवर और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में वायरल फीवर और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी
जिले में भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में वायरल फीवर, गले में संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में मंगलवार को कुल 1919 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग विभिन्न मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी बादल और नमी के कारण शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पा रहा है, जिससे गले में खराश, वायरल संक्रमण, पेट संबंधी समस्याएं और बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।