{"_id":"6a785aa749f05aec900f7fed","slug":"video-truck-overturns-on-interlocking-tile-road-driver-went-off-route-due-to-google-maps-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग सड़क पर पलटा ट्रक,गूगल मैप से भटका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग सड़क पर पलटा ट्रक,गूगल मैप से भटका ट्रक
बखिरा चौकी क्षेत्र के बेलहसा में रविवार को रिफाइंड लदा ट्रक गांव की इंटरलॉकिंग सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक चालक गूगल मैप देखकर इस रास्ते जा रहा था। जानकारी के अनुसार एक 14 पहिया ट्रक सहजनवां की ओर से बखिरा की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक चालक गूगल मैप पर रास्ता देखकर बरईपार से मुड़ गया और बेलहसा गांव की इंटरलॉकिंग सड़क पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक को सेमरियावां जाना था, लेकिन रास्ते की जानकारी के अभाव में चालक गांव की ओर चला गया। इंटरलॉकिंग सड़क पर कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद सड़क की स्थिति और भारी वाहन के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।