{"_id":"6a60a213486467f09a0c1e7e","slug":"video-bku-activists-protest-at-mahanandpur-toll-plaza-in-shahjahanpur-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: भाकियू कार्यकर्ताओं का महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, आधे घंटे तक टोल कराया फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: भाकियू कार्यकर्ताओं का महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, आधे घंटे तक टोल कराया फ्री
Mukesh Kumar
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:27 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिंधौली क्षेत्र के महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सुबह दस से साढ़े दस बजे तक टोल को फ्री करा दिया। आरोप था कि पदाधिकारियों के वाहन निकलने पर टोलकर्मी परेशान करते हैं। मंगलवार को कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल प्लाजा पर रोका जाता है और परिचय देने के बाद भी जबरिया टोल वसूला जाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमकर नारेबाजी के बीच टोल फ्री कराने पर टोल मैनेजर प्रवीण योगी ने मौके पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष से वार्ता की और कहा कि जो पदाधिकारी परिचय पत्र दिखाएंगे, उनको जाने दिया जाएगा। वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टोल पर पदाधिकारियों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। टोल मैनेजर ने बताया कि वार्ता के बाद अब कोई समस्या नहीं है। पदाधिकारी परिचय पत्र दिखाएंगे तो उनको जाने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।