{"_id":"68a5c39e0f649fba4e0af246","slug":"video-leopard-released-in-ranipur-wildlife-sanctuary-of-chitrakoot-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के रानीपुर वन्य अभयारण्य में छोड़ा गया तेंदुआ, शाहजहांपुर के खुटार में फैलाई थी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के रानीपुर वन्य अभयारण्य में छोड़ा गया तेंदुआ, शाहजहांपुर के खुटार में फैलाई थी दहशत
शाहजहांपुर के खुटार रेंज के जंगल से निकलकर चांदपुर और आसपास के गांवों में पालतू पशुओं को शिकार बनाने वाले तेंदुए का नया पता अब चित्रकूट का रानीपुर वन्य अभयारण्य होगा। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीपुर के जंगल में छोड़ दिया। तेंदुए के सकुशल जंगल में छोड़े जाने से वनकर्मियों ने राहत की सांस ली।
जंगल से निकला चार से पांच वर्ष का नर तेंदुआ चांदपुर के आसपास कई गांवों में घूम रहा था और पालतू पशुओं का शिकार कर रहा था। लगभग डेढ़ माह में तेंदुए ने 14 पशुओं को मार डाला। 18 अगस्त को तेंदुआ चांदपुर के पास बाग में लगे पिंजरे में बकरी को मारते समय कैद हो गया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय मैलानी ले गई। अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद तेंदुए को चित्रकूट के रानीपुर वन्य अभयारण्य ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर रवाना हुई। मंगलवार को तेंदुआ रानीपुर जंगल में छोड़ दिया गया। रेंजर ने बताया कि पिंजरा खोले जाने के बाद तेंदुआ पहले कुछ सहमा रहा। बाद में आगे बढ़कर कुछ देर ठिठका और पिंजरे से छलांग लगाकर जंगल में गुम हो गया। रेंजर ने बताया कि रानीपुर वन्य अभयारण्य 230 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है और अपनी वन्यजीव विविधता के लिए जाना जाता है। तेंदुए को यहां खुटार के जंगलों जैसा ही माहौल मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।