{"_id":"68401528a48b08217c0b3608","slug":"video-nationalist-party-protested-against-the-fee-hike-of-private-schools-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के विरोध में राष्ट्रवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के विरोध में राष्ट्रवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में निजी स्कूलों के हर साल फीस बढ़ाने से अभिभावकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस पर सरकार रोक लगाए। इस संबंध में राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। ज्ञापन के जरिये कहा कि प्रदेश के कई प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से हर साल फीस बढ़ाते हैं। इस कारण अभिभावक पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। इस पर तत्काल प्रभाव से लगाम लगाई जाए। सभी बेरोजगार युवाओं को सरकारी, अर्द्धसरकारी व प्राइवेट नौकरी दिलाकर उनके रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इन्वेस्टर समिट 2023 में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा किया जाए। प्रदेश में पैदा की जाने वाली समस्त फसलों की एमएसपी तय की जाए। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा सभी बड़े चौराहों, बस स्टैंड, बाजार और सार्वजनिक जगहों पर वाटर कूलर के माध्यम से शुद्ध और ठंडे जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रभारी सुभाष पांडेय, विजय प्रताप सिंह, रविकेश वर्मा, दिलीप सिंह, अर्पित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।