{"_id":"685e8a13bac79c19870427d6","slug":"video-traders-protested-against-online-trading-in-shahjahanpur-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन व्यापार का विरोध: शाहजहांपुर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन व्यापार का विरोध: शाहजहांपुर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आह्वान पर शाहजहांपुर में शुक्रवार को ऑनलाइन व्यापार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिए ज्ञापन में बताया कि ऑनलाइन व्यापार की वजह से देश के सभी दुकानदारों पर अत्यधिक संकट आ गया है। ऑनलाइन खरीद की वजह से ग्राहक बाजारों में नहीं आ रहे हैं। दुकानदार के माध्यम से कई नागरिकों को रोजगार प्राप्त होता है, इससे करोड़ों घरों को रोजी-रोटी प्राप्त होती है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष ओवैस खां, सुशील दीक्षित, अखिल मिश्रा, पंकज टंडन, लकी खां, अशोक गुप्ता, महेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।