{"_id":"6a831392ef0b8d737c088c41","slug":"video-video-memorandum-submitted-in-protest-against-the-removal-of-sanitation-workers-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video:सफाई कर्मचारियों को हटाने के विरोध में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:सफाई कर्मचारियों को हटाने के विरोध में दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर पंचायत निगोही में सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिसमें कर्मचारियों ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। द्वेषभाव के चलते कर्मचारियों को काम से हटाया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी उनसे अपने घरों में काम करा रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी कि 72 घंटे के अंदर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अनिल, अमन कुमार, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, नीतिश कुमार, विमल, शिवम, मनोज और सुरजीत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।