{"_id":"68bff9ef3b32a1c9fb0c2b9b","slug":"video-woman-gave-birth-to-a-baby-boy-in-a-flood-relief-camp-in-shahjahanpur-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढ़ राहत शिविर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एडीएम ने नाम रखा बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ राहत शिविर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एडीएम ने नाम रखा बहादुर
शाहजहांपुर में बाढ़ राहत शिविर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एडीएम ने बच्चे का नाम बहादुर रखा है। सुभाषनगर के रहने वाले संजीव मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में पानी भरने के बाद संजीव अपनी गर्भवती पत्नी गीता और एक बेटे और बेटी के साथ कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर में रहने लगे थे। रविवार को गीता को प्रसव पीड़ा हुई। कैंप में मौजूद अन्य महिलाओं ने गीता को प्रसव कराया। उसने बेटे को जन्म दिया। सूचना पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जच्चा-बच्चा की जांच की। दोनों स्वस्थ मिले। जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार आश्रय स्थल पहुंचे और मां-बेटे का हालचाल लिया। उन्होंने नवजात के लिए बेबी किट, मिठाई, फल, वस्त्र और जरूरी सामान उपलब्ध कराया। एडीएम ने बच्चे का नाम बहादुर रखा। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में भी जिंदगी ने नई उम्मीद दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी अन्य मदद की आवश्यकता होगी तो प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। इस मौके पर तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, नायब तहसीलदार निशि सिंह, पार्षद विनय सक्सेना, लेखपाल विवेक त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।