{"_id":"6a79b6309f7b5f9b840a478d","slug":"video-shamli-four-year-old-sonu-carries-kanwar-with-sister-fulfills-familys-vow-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: नन्हे कदमों में बड़ी आस्था, चार साल का सोनू बहन संग कांवड़ लेकर पहुंचा शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: नन्हे कदमों में बड़ी आस्था, चार साल का सोनू बहन संग कांवड़ लेकर पहुंचा शामली
भगवान भोलेनाथ की भक्ति उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका उदाहरण शनिवार को शामली में देखने को मिला, जब महज चार साल का अक्षी अपनी बड़ी बहन साक्षी और पिता के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचा। नन्हे कांवड़िये को देखकर रास्ते में लोगों की निगाहें उस पर टिक गईं। शामली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उसका स्वागत किया और उसकी आस्था की सराहना की।
हरियाणा के पानीपत के बापौली निवासी जोगिंदर ने बताया कि परिवार में लगातार तीन बेटियों के जन्म के बाद उनकी बड़ी बेटी ने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। उसने संकल्प लिया था कि अगर परिवार में बेटा हुआ तो वह अपने छोटे भाई के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएगी।
भगवान भोलेनाथ की कृपा से परिवार में बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद मन्नत पूरी करने का संकल्प लिया गया। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए शनिवार को चार वर्षीय अक्षी अपनी बहन के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।