{"_id":"69f595201d0d3ae5ad0cb4f3","slug":"video-bthathha-paranaema-sharavasata-ma-6000-thapa-sa-rashana-haaa-jatavana-gathhakata-ma-vashashha-fal-paja-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा: श्रावस्ती में 6000 दीपों से रोशन हुआ जेतवन, गंधकुटी में विशेष फूल पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा: श्रावस्ती में 6000 दीपों से रोशन हुआ जेतवन, गंधकुटी में विशेष फूल पूजा
बुद्ध पूर्णिमा की संध्या पर बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के जेतवन परिसर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया और 6000 दीप जलाए गए। वहीं, गंध कुटी में बौद्ध भिक्षु देवेंद्र के नेतृत्व में विशेष फूल पूजा की गई। इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवेंद्र ने अहिंसक यज्ञों के महत्व पर भगवान बुद्ध के उपदेशों की सभी को जानकारी दी।
बौद्ध भिक्षु देवेंद्र ने कौशल नरेश प्रसेनजित के यज्ञ का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रसेनजित ने सैकड़ों पशुओं को बलि देने की तैयारी की थी। भगवान बुद्ध ने ऐसे यज्ञों को अस्वीकार किया, जहां निरीह प्राणियों की हिंसा होती है। उन्होंने कहा कि विद्वानों को ऐसा यज्ञ करना चाहिए जिसमें हिंसा न हो। देवेंद्र ने दीर्घ निकाय के कूटदत्त सुत्त का हवाला देते हुए महाविजित राजा की कथा भी सुनाई, जिसमें राजा ने लोक कल्याण के विभिन्न कार्य किए थे।
भिक्षु ने बताया कि बुद्ध ने कहा था कि कि लोगों का भला करने वाले सत्कर्म ही उत्तम यज्ञ हैं। कार्यक्रम में मौजूद विजय बौद्ध ने बताया कि पूरे परिसर में 6000 दीप जलाए गए हैं। दीप यज्ञ के दौरान जेतवन परिसर के प्रमुख स्थलों गंध कुटी, शिवली स्तूप, बोधि वृक्ष, सभा मंडप, कौशाम कुट्टी और सूर्यकुंड को पुष्पों और दीपों से सजाया गया। इस दौरान राजकिशोर वर्मा, संजय खन्ना, बौद्ध भिक्षु भंवरानंद, नाग लोक, मेघा थेरो आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।