{"_id":"678778264fac533c3502ad0f","slug":"video-shravasti-parava-parathhana-na-sahayagaya-saga-thalta-mahal-ka-ujaugdha-tataya-varathha-para-thaya-janamal-ka-thhamaka-tha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Shravasti: पूर्व प्रधान ने सहयोगियों संग दलित महिला का उजाड़ा टटिया, विरोध पर दिया जानमाल की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Shravasti: पूर्व प्रधान ने सहयोगियों संग दलित महिला का उजाड़ा टटिया, विरोध पर दिया जानमाल की धमकी दी
पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सोमवार रामपुर कटेल निवासी एक दलित महिला का फूस का छप्पर व टटिया उजाड़ दिया। इस दौरान विरोध करने पर दबंगों ने जानमाल की धमकी देते हुए मारपीटा। इसका वीडियो वायरल होते ही गिलौला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटेल निवासी ईमानदार उर्फ ताजिश अली पूर्व प्रधान है। जिसकी बहू मौजूदा समय में गांव की प्रधान है। पूर्व प्रधान ने सोमवार को गांव निवासी दलित विधवा महिला कुसाना पत्नी बच्चा लाल के घर पर रखा फूस का छप्पर व टटिया गिरा दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान व उसके समर्थकों ने जमकर तांडव भी किया।
आरोप है कि बाद में उसमें आग लगा दिया। इसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर पीड़िता को जानमाल की धमकी देते हुए मारापीटा जिसमें महिला का बायां हाथ टूट गया। पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उसकी पुश्तैनी भूमि है जिस पर आरोपी फर्जी बैनामा के आधार पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी सूचना के बाद पहुंची पीआरवी पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। जहां से बाद में आरोपियों को छोड़ दिया गया।
मामले में गिलौला पुलिस ने पीड़िता कुसाना की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान ईमानदार उर्फ ताजिश अली सहित गांव निवासी देशराज, पृथ्वीराज व अनिरुद्ध के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं, घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी सहमा हुआ है। इस बारे में थानाध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।