{"_id":"69cba9b612010a0bd10bddfe","slug":"video-video-tapasathal-pahaca-kabdaya-ka-rajathata-masha-rathamana-ka-vashashha-paja-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तपोस्थली पहुंची कंबोडिया की राजदूत मिश रथमैनी, की विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तपोस्थली पहुंची कंबोडिया की राजदूत मिश रथमैनी, की विशेष पूजा
कंबोडिया की राजदूत मिश रथमैनी ने सोमवार की रात बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंची। उन्होंने बौद्ध भिक्षु देवेंद्र थेरो के नेतृत्व में बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया और विश्व शांति व कल्याण की कामना की। इस दौरान ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा और लॉर्ड बुद्धा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दिवाकर पटेल भी मौजूद रहे।
दर्शन-पूजन के दौरान राजदूत मिश रथमैनी ने कहा कि श्रावस्ती हमारे धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों में से है। हम सभी को इसकी पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए, ताकि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व का कल्याण हो सके। उन्होंने श्रावस्ती की पवित्रता और स्वच्छता को पूरे विश्व में मान्य बताया। राजदूत ने यह भी बताया कि भगवान बुद्ध ने इस स्थल पर पच्चीस वर्षावास बिताकर इसे पवित्र बनाया था।
ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा, हम धन्य हैं कि भगवान बुद्ध ने हमारे देश में जन्म लेकर श्रावस्ती जैसे स्थल को पूर्ण किया। उन्होंने इस धरती पर जन्म लेने वालों को भी धन्य बताया। लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिवाकर पटेल ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है और विश्व शांति में पूर्ण सहयोग किया जा सकता है।
इस दौरान सभी ने बोधि वृक्ष और गंध कुटी पर 2500 दीपक प्रज्ज्वलित कर अंधकार को मिटाने का संदेश दिया गया। राजदूत ने अनुयायियों के साथ पूरे परिसर की परिक्रमा कर भगवान बुद्ध से विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरानबौद्ध भिक्षुणी मेघा थेरो, एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, सीओ भरत पासवान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।