{"_id":"69b277599b5202ac5d044581","slug":"video-satapara-ma-asalha-ka-thama-para-ltapata-palsa-aarapaya-ka-talsha-ma-jata-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में असलहे के दम पर लूटपाट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में असलहे के दम पर लूटपाट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
यूपी के सीतापुर में बुधवार रात करीब 12.30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश घर के मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। महिलाओं को डराकर अलमारी का ताला तोड़ा। नकदी और जेवरात लेकर भाग गए।
घटना बिसवां थाना इलाके के मतिकरपुर गांव की है। गांव निवासी अनूप यादव ने बताया कि वह नगर पालिका बिसवां में पानी की टंकी पर प्राइवेट नौकरी करते हैं। देर रात उनके गांव के राहुल ने फोन करके घर में चोरी की सूचना दी। अनूप की मां ने बताया कि करीब तीन से चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए।
बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग सास,बहू और पोती के जाग जाने पर उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर घर में रखे नकदी और जेवरात निकाल लिए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार बदमाश करीब दो से तीन लाख कीमत रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस में घटना के अनावरण के लिए चार टीमों को लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।