Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : After the death of a married woman in Sonbhadra, people from her in-laws and parents' side clashed, there was chaos on the road
{"_id":"670facd223f9702a5a0db3b4","slug":"video-after-the-death-of-a-married-woman-in-sonbhadra-people-from-her-in-laws-and-parents-side-clashed-there-was-chaos-on-the-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में विवाहिता की मौत के बाद भिड़े ससुराल और मायके पक्ष के लोग, सड़क पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में विवाहिता की मौत के बाद भिड़े ससुराल और मायके पक्ष के लोग, सड़क पर हंगामा
सोनभद्र नगर के पुरानी सब्जी मंडी के समीप बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक विवाहिता कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, मौत के बाद पहुंचे मायके वालों ने जानबूझकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। इस दौरान मायके व ससुराल वालों के बीच तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरानी सब्जी मंडी निवासी शुभम केशरी की शादी करीब डेढ़ साल पहले ओबरा के खैरटिया निवासी आरती (32) के साथ हुई थी। आरती तीन माह की गर्भवती थी। परिजनों के मुताबिक तीन-चार दिनों से आरती की तबीयत खराब थी। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उसका नगर के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। इस दौरान बुधवार की सुबह आरती ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ससुराल वालों ने आरती की जान ली है। उनका व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं था। इसे लेकर मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प भी हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।