{"_id":"69d91ffb80e0defc1c09f56e","slug":"video-asha-workers-outraged-over-pending-incentives-stage-protest-demanding-payment-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकाया प्रोत्साहन राशि पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, प्रदर्शन कर भुगतान की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया प्रोत्साहन राशि पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, प्रदर्शन कर भुगतान की मांग; VIDEO
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की।
यूनियन की अध्यक्ष तारा देवी ने बताया कि वर्ष 2019 से 2021 तक की 750 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि बकाया है। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के दौरान घोषित 1000 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि भी कार्यकर्ताओं को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2023 से आभा आईडी सृजन कार्य में लगे होने के बावजूद भुगतान में अनियमितता बरती जा रही है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई स्थानों पर भुगतान के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की सभी लंबित प्रोत्साहन राशियों का पारदर्शी तरीके से भुगतान कराया जाए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भुगतान का विवरण सार्वजनिक करने, दस्तक अभियान की प्रोत्साहन राशि का पुनरीक्षण करने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जानकी देवी, नीरा, रिजवाना, सुमित्रा, कलावती, कृष्णावती, शिल्पा, प्रभावती आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।