{"_id":"69c362c7cfb4f79dfc0edbba","slug":"video-drunken-son-kills-father-injures-himself-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नशे में धुत बेटे ने पिता को मार डाला, खुद भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नशे में धुत बेटे ने पिता को मार डाला, खुद भी घायल
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में नशेड़ी बेटे की पिटाई से पिता की जान चली गई। घटना के वक्त दोनों नशे में थे। बेटे को भी चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के सुदा गांव की है। पुलिस के मुताबिक सुदा गांव निवासी दयाराम कोल (27) अक्सर शराब के नशे में अपने पिता भुलई कोल (60) के साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। जान बचाने के लिए भुलई कोल अपने भाई के घर सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे आरोपी फिर वहां पहुंचा और पिता के साथ दोबारा विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष होता रहा। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी के आक्रामक रवैये के चलते वे सफल नहीं हो सके। गंभीर रूप से घायल भुलई कोल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी दयाराम कोल को हिरासत में ले लिया। आरोपी को भी घटना के दौरान चोटें आई हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। चितरंगी के एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों ही नशे की हालत में थे। इसी स्थिति में दोनों के बीच विवाद हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।