{"_id":"6a26a42fab637d0d5e0acc20","slug":"video-sp-protests-against-hike-in-domestic-gas-cylinder-prices-in-sonbhadra-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़े घरेलू गैस सिलिंडर के दाम के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े घरेलू गैस सिलिंडर के दाम के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन; VIDEO
घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 29 रुपये बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरटीएस चौराहा पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गैस, डीजल -पेट्रोल एवं खाद्य पदार्थो केे बढ़े मूल्य वृद्धि को वापस लेने के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि यदि केंद्र प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो हम लोग, बेहतर सरकार और मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बंद होगा और अच्छे दिन लाएंगें। मगर जैसे ही देश-प्रदेश अन्य राज्यों में भाजपा सरकार बनी तो, कुछ दिनों बाद ही मंहगाई का हंटर जनता के ऊपर चलाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दीमक की तरह मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, स्वास्थ्य व्यस्था महंगा करके जनता को मंहगाई की ओर ले जा रही है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है। किसानों का आय दुगनी नहीं हुआ। सुरेश अग्रहरी, मनीष केडिया ने कहा कि आज महिलाएं काफी दिक्कत का सामना कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने कहा कि आज केवल भाजपा सरकार जाति, धर्म के आड़ में जनता को गुमराह कर रही है। इस समय व्यापारी युवा दुकानदार सब मंहगाई बेरोजगारी से अजीज हो चुके हैं। प्रदर्शन करने वालों में अशोक भारती, हिफाजत, श्याम सुंदर सोनकर, मनोज केवट, शौर्य त्रिपाठी, शिवा यादव, सरोज पासवान, अनिल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।