{"_id":"68f2389e33a3a128a10cd79c","slug":"video-saltanapara-ma-thharathara-kashhanae-shasatara-bl-7-navabra-sa-shanpr-haga-pathayatara-garathava-ka-aasharavatha-lna-aae-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- 7 नवंबर से शुरू होगी पदयात्रा, गुरुदेव का आशीर्वाद लेने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- 7 नवंबर से शुरू होगी पदयात्रा, गुरुदेव का आशीर्वाद लेने आए
सुल्तानपुर में शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन अमहट हवाई पट्टी पर हुआ। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कादीपुर से विधायक राजेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, आयोजक विवेक तिवारी, एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी और सीओ सिटी सौरभ सावंत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद धीरेंद्र शास्त्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात वह कार से विजेथुआ महबीरन धाम के लिए रवाना हुए। जहां वह श्री राम भद्राचार्य से आशीर्वाद लेंगे। बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु उनके दर्शन और प्रवचन के लिए आतुर दिखाई दिए। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष बंदोबस्त किए हैं।
इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी पदयात्रा सात नवंबर को दिल्ली से शुरू हो रही है। यह 17 नवंबर को मथुरा पहुंचेगी। 10 दिन की इस पदयात्रा में हम संत महात्माओं को आमंत्रित करने के लिए लगातार जा रहे हैं। इसी क्रम में हमारे गुरुदेव सुल्तानपुर जिले में विराजमान हैं, तो हम उन्हें आमंत्रित करने और दर्शन के साथ आशीर्वाद लेने आए हैं। भारत हिंदू राष्ट्र है और देश के लोगों के दिलों में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।