{"_id":"69c13bf8e97d78ba670f9afe","slug":"video-formation-of-shankaracharya-chaturangini-announced-emphasis-placed-on-protection-of-cows-and-brahmins-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"‘शंकराचार्य चतुरंगिणी’ के गठन की घोषणा, गौ-ब्राह्मण संरक्षण पर जोर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शंकराचार्य चतुरंगिणी’ के गठन की घोषणा, गौ-ब्राह्मण संरक्षण पर जोर, VIDEO
सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर बढ़ती चिंताओं के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने ‘शंकराचार्य चतुरंगिणी’ नामक संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान संक्रमण काल में गौ-माता, ब्राह्मणों और कमजोर सनातनियों पर बढ़ते अत्याचार को देखते हुए केवल शास्त्र चर्चा पर्याप्त नहीं है, बल्कि संरक्षण के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने भगवान परशुराम के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संगठन धर्म-प्रतीकों की रक्षा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता के उद्देश्य से कार्य करेगा। शंकराचार्य ने इसे प्रत्येक सनातनी के लिए ‘अभिभावक’ की भूमिका निभाने वाला बताया, जिससे समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके।
घोषणा के अनुसार, ‘चतुरंगिणी’ का संचालन प्राचीन भारतीय सैन्य परंपरा के आधार पर किया जाएगा। इसमें नौ स्तरीय पदानुक्रम होगा, जिसमें पत्तिपाल से लेकर महासेनापति तक विभिन्न पद शामिल रहेंगे। संगठन के शीर्ष पर एक परमाध्यक्ष होगा, जिसके अधीन सर्वाध्यक्ष, सह-सर्वाध्यक्ष और संयुक्त सर्वाध्यक्ष (पुरुष, महिला और तृतीय लिंग प्रतिनिधि) कार्य करेंगे।
शंकराचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज को संगठित कर धर्म और न्याय के मार्ग पर निर्भय होकर आगे बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।