{"_id":"6a7718632551cbbe090e7875","slug":"video-varanasi-police-action-three-smugglers-arrested-with-27615-kg-of-cannabis-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस का एक्शन, 27.615 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस का एक्शन, 27.615 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्रिफकेस में गांजा भरकर बिहार से ट्रेन के जरिए बनारस लाने और फिर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का जैतपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नक्खीघाट अंडरपास के पास से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलो 615 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गाजीपुर के गहमर निवासी राहुल गुप्ता और बिहार के आरा निवासी सत्यम कुमार व सूरज तिवारी के रूप में हुई है। एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों एक सिंडिकेट के रूप में काम करते हैं। गिरोह के सदस्य ब्रिफकेस में गांजा भरकर ट्रेन से बिहार से बनारस लाते थे। इसके बाद यहां से गांजा पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में पहुंचाया जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।