{"_id":"6a7f5dc7abc637feb3036a08","slug":"video-the-water-level-of-saryu-increased-due-to-heavy-rains-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरयू का रौद्र रूप, 16 सड़कें ठप; जान जाेखिम में स्कूल पहुंचे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरयू का रौद्र रूप, 16 सड़कें ठप; जान जाेखिम में स्कूल पहुंचे नौनिहाल
बागेश्वर जिले के कपकोट के ऊपरी इलाकों में रातभर हुई मूसलधार बारिश के बाद सरयू नदी ने शुक्रवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ से पानी खतरे निशान के करीब पहुंच गया। कपकोट से लेकर जिला मुख्यालय तक सरयू के उफान ने तटीय इलाकों में दहशत फैला दी, जिसके बाद प्रशासन को मुस्तैद होकर संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा। बारिश के बावजूद स्कूल बंद न होने से कपकोट में नौनिहालों को उफनते गधेरों को पार कर स्कूल पहुंचना पड़ा।
सरयू घाटी के सौंग, मुनार आदि क्षेत्रों में सुबह को बारिश के बाद सरयू नदी अचानक उफान पर आ गई। पानी इतना अधिक था कि भैंसखाल के पास बने पुल तक पहुंच गया। खतरे को देखते हुए लोगाें को पुल से आवाजाही रोकनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल के निर्देश पर कपकोट नगर क्षेत्र में बाकायदा डुगडुगी पिटवाकर लोगों को सचेत किया गया। नदी किनारे बसे सरयू बगड़ क्षेत्र को खाली कराया गया। जिला मुख्यालय में भी सरयू घाट को खाली कराकर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात किया गया। करीब तीन घंटे तक अफतरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में बारिश का वेग कम होने से नदी का जलस्तर भी कम हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।