{"_id":"69a91b3cee3c7ab3d90ca3a1","slug":"video-forest-fires-in-chamoli-continue-to-rage-throughout-the-day-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली के जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा, दिनभर धधक रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली के जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा, दिनभर धधक रहे
Renu Saklani
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 AM IST
Link Copied
सोमवार से शुरू हुआ जंगलों में आग लगने का सिलसिला यहां थम नहीं रहा है। एक के बाद एक जंगलों में लग रही आग के कारण समूचा क्षेत्र धुएं के बादलों से पटा हुआ है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने से परेशानी हो रही हैं। बुधवार होली के दिन नारायणबगड़, जाख-कडा़कोट, बेड़गांव, मानूर,तलासेरा, टेंटुड़ा का जंगल दिनभर जलता रहा। वहीं उत्तरी कडा़कोट पट्टी के सुनभी,भटियाणा के जंगलों में भी आग लगने की खबरें आ रही हैं। और अब कई जगहों पर जंगल की आग आबादी की ओर बढ़ती चली जा रही है। जिसको लेकर लोग चिंतित हैं। ब्लाॅक के कपीरी पट्टी के ग्राम पंचायत कंडारा और आसपास के जंगल में लगी आग से वन संपदा को अत्यधिक क्षति पहुंची है। पूर्व प्रधान कुसुम कंडारी और पदमेंद्र कंडारी ने बताया कि दो दिन से जंगल जल रहे हैं। अब क्षेत्र के जंगलों में लगी आग विकराल होती जा रही है। वहीं आदिबदरी के समीप के जंगल दूसरे दिन भी जलते रहे। वहीं बरतोली गांव के जंगल में भी आग लगी जिसे महिलाएं बुझाने में जुट गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।