{"_id":"69a13d48d099c623a50520ba","slug":"video-six-months-after-the-disaster-the-culvert-is-damaged-and-the-highway-is-yet-to-be-repaired-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आपदा को छह महीने बीत चुके, पुलिया क्षतिग्रस्त, हाईवे की मरम्मत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा को छह महीने बीत चुके, पुलिया क्षतिग्रस्त, हाईवे की मरम्मत नहीं
Renu Saklani
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:14 PM IST
Link Copied
पौड़ी में बीते साल की 6 अगस्त की आपदा को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ क्षेत्र थान- स्यूंसाल- मरचुला- काशीपुर- रामनगर राज्य राजमार्ग -33 की मरम्मत नहीं हो पाई। आपदा के चलते इस राज्य राजमार्ग पर 10 डाट पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई तो कई जगहों पर सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है।
पौड़ी जिले के विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ गांवों में आज भी ग्रामीण सड़क सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। बीते साल 6 अगस्त को हुई बारिश व आपदा के बाद करीब 45 से 50 गांवों के लोगों को जिले से बाहर जाने के लिए टैक्सियों के मनमाने किराये चुकाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों के पत्राचार करने पर क्षेत्र के लिए दो-तीन जीएमओयू लि. की बसे सेवाएं तो हैं लेकिन वह भी ब्लॉक के आंतरिक मार्गों पर ही संचालित हो रही हैं। सड़क सुधारीकरण के लिए लोनिवि के अधिकारियों से बातचीत की गई तो बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। निर्माणदायी संस्था ने आपदा के बाद क्षतिग्रस्त डाट पुलियाओं की जगह कामचलाऊ ह्यूम पाइप बिछाए थे वो भी अब क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।